दादरखुर्द क्षेत्र की सडक़ बदहाल, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

कोरबा। निगम और डीएमएफ के डेढ़ हजार करोड़ के बजट के बावजूद शहरी क्षेत्र में सडक़ों की दुर्दशा है और लोग परेशान हो रहे है। कांग्रेस ने अपने अभियान के तहत गुरुवार को दादरखुर्द क्षेत्र में प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि जानकारी होने पर भी प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

आगे आंदोलन और तेज होगा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नत्थू लाल साहू ने कहा कि कोरबा शहर में सडक़ों की हालत बेहद खराब है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता को बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं।

नेता प्रतिपक्ष कृपा राम साहू ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता दादर रोड की मरम्मत और शहर की बदहाल सडक़ों को दुरुस्त करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। कोरबा में बुनियादी सुविधाओं के लिए बजट की कोई कमी नहीं है।

लेकिन हैरानी हुई कि इसके बाद भी सडक़ों की हालत बदहाल है। शहर हो या गांव, हर जगह सडक़ें गड्ढों में तब्दील हैं। जनता को सडक़, पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में दो दिन पहले गौमाता चौक के पास इसी मुद्दे पर प्रदर्शन हुआ लेकिन कोई नतीजे नहीं आए। प्रदर्शन में कांग्रेस के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।