बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए मदनपुर रजकम्मा स्कूल में छात्रों को दिए टिप्स

कोरबा। स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट विद्यालय मदनपुर रजकम्मा में कक्षा 10वीं के छात्र-छात्राओं के लिए बोर्ड परीक्षा तैयारी को लेकर एक प्रेरक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कमजोर विषयों में बेहतर करने तथा परीक्षा के तनाव व डर को दूर करने के प्रभावी टिप्स दिए गए।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्यामानंद साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनका स्वागत व्याख्याता पुष्पक साहू ने किया। श्री साहू ने त्रैमासिक और अर्धवार्षिक परीक्षाओं में कमजोर रहे छात्रों पर विशेष फोकस करने की सलाह दी।

उन्होंने गणित एवं अंग्रेजी में नियमित रिवीजन, पिछले प्रश्न-पत्र हल करने और डाउट क्लियर करने पर जोर दिया।

श्री साहू ने विश्वास जताया कि शिक्षकों,छात्रों और अभिभावकों के सामूहिक प्रयास से इस बार कोरबा जिले का बोर्ड परीक्षा परिणाम पिछले वर्षों से कहीं बेहतर रहेगा।

कार्यशाला में व्याख्याता पुष्पक साहू, विनोद जायसवाल, कुमुदिनी राम, कमलेश्वरी साहू, कल्पना कुजूर, सितारा अग्रवाल तथा कक्षा 10वीं के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।