सरस्वती साइकिल योजना: अरदा हाईस्कूल की छात्राओं को मिली साइकिलें; सरपंच-सदस्यों ने किया वितरण

कोरबा। गवर्नमेंट हाई स्कूल अरदा में अध्ययनरत हाई स्कूल की छात्राओं को शासन की सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिल वितरण किया गया। मुख्य अतिथि सरपंच स्नेहा तंवर, विशिष्ट अत्थि एसएमडीसी अध्यक्ष बनवाली प्रजापति, जनपद सदस्य श्रवण कुमार तंवर, एसएमडीसी सदस्य डॉ.महंत ने छात्राओं को साइकिल प्रदान की।

इस मौके पर छात्रों द्वारा स्कूल में आकर्षक रंगोली बनाई गई थी। जिनमें व्याख्याता मंजुला श्रीवास्तव ने सहयोग किया।

एसएमडीसी के अध्यक्ष ने छात्रों को लगन के साथ पढ़ाई करने व मोबाइल से दूर रहने प्रोत्साहित किया। प्राचार्य तिर्की ने छात्रों को मन लगाकर पढऩे के लिए प्रेरित किया।

अतिथियों ने स्कूल का अवलोकन किया। इस अवसर पर सभी शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रसायन शास्त्र के व्याख्याता प्रकाश पड़वार व धन्यवाद ज्ञापन एमएस कंवर ने किया।