एनटीपीसी स्वर्ण जयंती: 121 कर्मियों ने किया रक्तदान

कोरबा। एनटीपीसी की स्थापना के स्वर्ण जयंती समारोह के अंतर्गत टाउनशिप स्थित विभागीय चिकित्सालय नव जीवन अस्पताल कोरबा में बृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय निवासियों, एनटीपीसी के अधिकारियों, ईटी प्रशिक्षुओं और सीआईएसएफ के जवानों ने उत्साहपूर्ण भागीदारी देते हुए रक्तदान किया। आयोजन में 121 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

इस कार्यक्रम में एनटीपीसी कोरबा के परियोजना प्रमुख विभाष घटक, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं प्रबंधन) और सभी विभागाध्यक्षों की उपस्थिति रही।

नव जीवन अस्पताल कोरबा की टीम ने अत्यंत सावधानी और समर्पण के साथ आयोजन संपन्न कराया। हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विनोद कोल्हटकर ने कहा कि रक्तदान महादान की यह पुनीत पहल सेवा और सामुदायिक कल्याण के प्रति एनटीपीसी की अटूट प्रतिबद्धता का एक खूबसूरत प्रदर्शन रहा, जो वास्तव में जीवन को सशक्त बनाती है।