बीकन स्कूल में वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर सामूहिक गायन; वीर गाथा 5.0 के अंतर्गत निबंध, चित्रकला व नाटक प्रतियोगिताएं

कोरबा। बीकन विद्यालय एसईसीएल में राष्ट्रगीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने एक स्वर में वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो उठा।

वीर गाथा 5.0 के तहत कक्षा 3 से 12 तक विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। निबंध लेखन में तसनीम कौशल, कविता वाचन में श्रुति हंसराज तथा चित्रकला में महिमा भारद्वाज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 10वीं, 11वीं व 12वीं की छात्राओं ने झांसी की रानी पर प्रभावशाली नाटक मंचन प्रस्तुत किया, जिसने दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी।

कार्यक्रम में प्राचार्य मनोज कुमार गॉटलिब, कल्पना मिश्रा, घनश्याम पटेल,देवेन्द्र पांडे,परमिता बारीक,मंजूषा बारीक, एस के नाडिग,डी सिंह,रश्मि,एम जे चौहान,सलोनी, अपराजिता,शांतनु,रिया,बीना,ममता,अनामिका,वेद प्रकाश, मंजू पटेल,नरोत्तम,पुतुल,मिथु चटर्जी, लखन, संतोषी, अरुणा सहित सभी शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

प्राचार्य गॉटलिब ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में राष्ट्रप्रेम व स्वतंत्रता संग्राम के प्रति सम्मान जगाते हैं। विजेताओं को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।