27वीं राष्ट्रीय फेंसिंग चैंपियनशिप: छत्तीसगढ़ ने झटके 3 मेडल, राज्य गौरवान्वित

रायपुर ।राजधानी रायपुर में 3 से 8 नवंबर तक आयोजित 27वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय फेंस36 चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के युवा फेंसिंग खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 3 पदकजीतकर पूरे राज्य का नाम रोशन किया। इनमें 1 रजत और 2 कांस्यपदक शामिल हैं। यह उपलब्धि न सिर्फ खिलाड़ियों की मेहनत का प्रमाण है, बल्कि छत्तीसगढ़ में फेंसिंग खेल के बढ़ते कद का भी परिचायक है।

एपी (एपे) व्यक्तिगत वर्ग में वीर कुमार गुप्ता ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने केरला, कर्नाटक, बिहार और गुजरात के मजबूत खिलाड़ियों को हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में मणिपुर के खिलाड़ी से 9-15के स्कोर से हार मिली, लेकिन रजत पदकजीतकर वीर ने छत्तीसगढ़ को गर्व का मौका दिया।


बालिका व्यक्तिगत मुकाबले में स्नेहा यादव ने जबरदस्त खेल दिखाया। चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और मणिपुर की प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए वे सेमीफाइनल तक पहुंचीं। सेमीफाइनल में हरियाणा की खिलाड़ी से हार के बावजूद कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। स्नेहा की यह जीत छत्तीसगढ़ की बेटियों के लिए प्रेरणादायक साबित हुई है।

टीम वर्क का कमाल: एपी बालक टीम का कांस्य
तीसरा पदक एपी बालक टीमने दिलाया। टीम में वीर कुमार गुप्ता, श्रेयांश गुप्ता, देवाशीष साहूऔर भौमिक यादव शामिल थे। दिल्ली और गुजरात को हराकर टीम सेमीफाइनल में पहुंची। हरियाणा से हार के बाद भी कांस्य पदकजीतकर टीम ने सामूहिक मेहनत और एकजुटता का शानदार उदाहरण पेश किया।

28 सदस्यीय छत्तीसगढ़ दल का नेतृत्व मुख्य कोच शहीद हनुमान सिंह अवॉर्डी व्ही. जॉनसन सोलोमन ने किया। उनके कुशल मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने न केवल पदक जीते, बल्कि कई बड़े राज्यों को कड़ी टक्कर दी। कोच की रणनीति और प्रशिक्षण ने इस सफलवाक्य में अहम भूमिका निभाई।

खिलाड़ियों की इस सफलता पर छत्तीसगढ़ प्रदेश फेंसिंग एसोसिएशनके अध्यक्ष एस. प्रकाश (IAS), कार्यकारी अध्यक्ष सुनील रामदास अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजीत सिंह पटेल, महासचिव बशीर अहमद खान और अन्य पदाधिकारियों ने हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा, “यह सिर्फ शुरुआत है। राज्य सरकार और एसोसिएशन खेलों के विकास के लिए हरसंभव सहयोग देगी।”

यह प्रदर्शन छत्तीसगढ़ में फेंसिंग के उभरते हुए परिदृश्य को दर्शाता है। आने वाले समय में ये नन्हें तलवारबाज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे, इसमें कोई शक नहीं।