कोरबा। शहर के दर्री रोड पर स्थित सदर सुन्नी मुस्लिम जमात के अध्यक्ष हाजी एखलाक खान असरफी के निजी गोदाम में शनिवार देर रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी को अंजाम दिया। चोरों ने जेसीबी मशीन की मदद से गोदाम की बाउंड्रीवॉल तोड़कर अंदर घुसे और ठेकेदारी कार्य से जुड़ी एचडीडी मशीन का कीमती सामान चुरा ले गए। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई जा रही है।
घटना रात लगभग 2 बजे की है। सुबह जब गोदाम मालिक को चोरी का पता चला, तो उन्होंने फौरन कोतवाली थाना कोरबा में लिखित शिकायत दर्ज कराई। हाजी एखलाक खान असरफी ने पुलिस से चोरों की शीघ्र पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज व अन्य सुराग जुटाने में जुटी है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















