प्रगतिनगर बायपास पुल की सरिया बाहर, गड्ढों से हादसे का खतरा

कोरबा। दर्री प्रगतिनगर बायपास रोड पर नाले के ऊपर बने पुल की सरिया बाहर निकल आई है और सड़क पर बड़े गड्ढे बन गए हैं। इससे रोज गुजरने वाले सैकड़ों वाहनों को हादसे का डर सता रहा है। प्रशासन की अनदेखी से लोग मजबूरी में जोखिम भरा सफर कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पुल की रॉड ऊपर उठ आई है और सड़क बीचों-बीच टूट चुकी है। वाहन चालक डरते-डरते निकलते हैं। एक निवासी ने कहा, “रात में तो और खतरा है, कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।”

लोगों ने तत्काल मरम्मत की मांग की है। गौरतलब है कि जिला खनिज न्यास से हाल ही में 25.98 करोड़ रुपये की कई सड़कों के सुधार को मंजूरी मिली थी, लेकिन इस पुल की हालत पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की उम्मीद है।