कोरबा। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। 100 छात्राओं की जांच की गई और 41 प्रकार के लैब टेस्ट कर जरूरी दवाएं वितरित की गईं।
कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन में और निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के निर्देशन में यह कैम्प संपन्न हुआ।
नोडल अधिकारी राकेश मसीह ने बताया कि मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना की मोबाइल मेडिकल यूनिट ने डेंगू, शुगर, सीबीसी, लिवर, किडनी, यूरिन, विटामिन बी-12 आदि टेस्ट किए। 170 दवाएं मुफ्त दी गईं।
छात्राओं ने शिविर को उपयोगी बताया। स्कूल ने इसे स्वास्थ्य जागरूकता के लिए सराहनीय कदम माना।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

