तीन दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव का शुभारंभ करेंगे उद्योग मंत्री,दिलीप षड़ंगी- अलका चंद्राकर की प्रस्तुति

कोरबा। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस की रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन द्वारा तीन दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम परिसर में 02 से 04 नवंबर तक किया जा रहा है। राज्योत्सव का शुभारंभ 02 नवंबर को शाम 7 बजे वाणिज्य, श्रम व उद्योग मंत्री  लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत करेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया, पाली- तानाखार विधायक तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, महापौर संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार सिंह, सभापति नगर पालिक निगम कोरबा  नूतन सिंह ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष  कृपाराम साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती निकिता मुकेश जायसवाल और पार्षद वार्ड क्र.24 बुधवारी-02 पंकज देवांगन उपस्थित रहेंगे।

राज्योत्सव में स्थानीय कलाकारों को मंच देने के साथ छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। प्रतिदिन सायं 4 बजे से स्थानीय कलाकारों का सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रारंभ होगा। 02 नवंबर को शाम 7 बजे से जसगीत गायक दिलीप षड़ंगी, 03 नवंबर को लोक गायिका श्रीमती अलका चंद्राकर अपनी प्रस्तुति देंगी। 04 नवंबर को कवि सम्मेलन में अरूण जैमिनी, हास्य कवि  चिराग जैन, कवि  शशिकांत यादव, श्रद्धा शौर्य, देवेन्द्र परिहार और हीरामणी वैष्णव शामिल होंगे।

तीन दिवसीय आयोजन में छत्तीसगढ़ी कलाकार देशभक्ति गीत, लोक नृत्य, नृत्य नाटिका, शास्त्रीय संगीत एवं गायन की प्रस्तुतियां देंगे। विभिन्न विभागों की विकास प्रदर्शनियां प्रगति की झलक दिखाएंगी। छत्तीसगढ़ी व्यंजन और सेल्फी जोन समारोह के मुख्य आकर्षण रहेंगे। कलेक्टर अजीत वसंत ने आम नागरिकों से अपील की है कि राज्योत्सव में शामिल होकर कार्यक्रम का आनंद उठाएं।