जगदलपुर । छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सरहद पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 73 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 7 लाख 30 हजार रुपये बताई जा रही है। आरोपी ट्रक ड्राइवर मध्यप्रदेश का रहने वाला है, जो ओडिशा से गांजा लोड कर जगदलपुर होते हुए मध्यप्रदेश ले जा रहा था।
मामला नगरनार थाना क्षेत्र का है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इस इलाके से बड़ी मात्रा में गांजा की तस्करी हो रही है। इसी आधार पर पुलिस ने बॉर्डर क्षेत्र में वाहनों की सघन तलाशी शुरू कर दी थी। ओडिशा की ओर से आ रहे एक ट्रक को पुलिस ने रोका और तलाशी ली।
पूछताछ में चालक ने अपना नाम मुराद साह (उम्र 30 वर्ष) बताया, जो मध्यप्रदेश का निवासी है। ट्रक की गहन जांच में 73 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और गांजा जब्त कर लिया।
एएसपी महेश्वर नाग ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है और उसे जेल भेज दिया गया है। बॉर्डर इलाके में ड्रग तस्करी रोकने के लिए पुलिस लगातार तलाशी अभियान चला रही है। मामले की आगे की जांच जारी है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















