कोरबा। कोरबा जिले में ऐसा पहली बार होने जा रहा है जबकि 3.33 करोड़ राम नाम लिखने का काम लोग करेंगे। तीन लाख परिवार 7 दिन में इस काम को करेंगे। अयोध्या के श्रीराम मंदिर के द्वितीय प्रतिष्ठा दिवस पर रामनाम अंकित पुस्तकें बाइक रैली के जरिए भेजी जाएगी।
सरस्वती विद्यालय वीआईपी रोड में इस योजना की कार्ययोजना को लेकर वृहद बैठक संपन्न हुई। विभिन्न क्षेत्रों में अपनी भूमिका निभाने और समाज को मार्गदर्शन देने वाले लगभग 400 लोग इसमें उपस्थित रहे। मेदिनी मिश्रा के राम नाम ध्यान से बैठक का शुभारंभ हुआ। इसके पश्चात् योजना का प्रस्ताव पठन किया गया।
बताया गया कि नवंबर महीने में गृह संपर्क अभियान के तहत अक्षत के साथ लोगों को राम नाम लेखन महायज्ञ का निमंत्रण दिया जाएगा। 1 से 17 दिसंबर तक राम नाम लेखन पुस्तिका लोगों को वितरित की जाएगी। मानवता के लिए काम करने वाले गुरु घासीदास बाबा की जयंती 18 दिसंबर से लेखन कार्य प्रारंभ होगा।
24 दिसंबर तक इसे पूरा किया जाएगा। 18 दिसंबर से राम नाम संकीर्तन के साथ शहर की बस्तियों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभात या संध्या फेरी निकाली जाएगी। योजना के तहत 25 दिसंबर को बस्ती और ग्रामों से सभी पुस्तिकाएं एक स्थान पर एकत्रित कर धार्मिक आयोजन किया जाएगा।
समिति बनी, रामसिंह अध्यक्ष, योगेश संयोजक
राम नाम लेखन महायज्ञ समिति के लिए बैठक में आयोजक डॉ. विशाल उपाध्याय ने कार्यकारिणी की घोषणा की।
रामसिंह अग्रवाल इसके अध्यक्ष और योगेश जैन संयोजक बनाए गए हैं। सह संयोजक देवेंद्र द्विवेदी, टेकचंद अग्रवाल, अजय कंवर, किताब सिंह, विरेंद्र मरकाम, कोषाध्यक्ष केएम बाबू, सदस्य कमलेश मिश्रा, सुमित सिंह, प्रमोद अग्रवाल, राकेश मिश्रा, हरिकेश गुप्ता, रमेश शर्मा, डी.वेकेंट राव, रमेश कश्यप और आशीष गोयल को प्रचार प्रमुख बनाया गया है।
जबकि मार्गदर्शक मंडल में संत रघुनाथ जी शारीरिक गुरु गिरीजेश नंदिनी, सत्येंद्र नाथ दुबे, किशोर बुटोलिया, डॉ. विशाल उपाध्याय और अशोक तिवारी को शामिल किया गया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

