कोरबा। राज्य स्तरीय जूनियर जू-जित्सु चैंपियनशिप में कोरबा जिले के दो युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर मेडल जीते और जिले का नाम ऊंचा किया।
देवराज गोगोई ने ने-वाज़ा वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि फाइटिंग वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया। वहीं, नयन साहू ने फाइटिंग वर्ग में कांस्य पदक जीता।
दोनों खिलाड़ी अब राष्ट्रीय जू-जित्सु प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं, जो उत्तराखंड के हल्द्वानी में 19 से 23 दिसंबर तक आयोजित होगी।
इन होनहार खिलाड़ियों को कोरबा की एमएमए अकादमी से कोच प्रेमराज बंजारे, स्नेहा बंजारे और देवाशीष कश्यप ने कड़ी मेहनत के साथ प्रशिक्षण दिया। अकादमी संचालकों ने खिलाड़ियों के शानदार चयन पर खुशी व्यक्त की और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर और बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















