400 आवासों पर बुलडोजर का खतरा: भाजपा ने सीएम विष्णुदेव साय से की गुहार, जमीन छीनने का आरोप

कोरबा।जिले के बालकोनगर क्षेत्र में 400 से अधिक आवासों को ध्वस्त करने का नोटिस जारी होने से स्थानीय निवासियों में हड़कंप मच गया है। भाजपा मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को कोरबा प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया। उन्होंने बालको प्रबंधन पर सरकारी नियमों की अवहेलना कर अपनी मनमानी थोपने और यहां की जमीन हड़पने का प्रयास करने का आरोप लगाया।

प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारी विरोधी नीतियों पर रोक लगाने, स्थानीय युवाओं को रोजगार देने तथा बालको से 51 प्रतिशत शेयर वापस लेने की मांग की।

मुख्यमंत्री के समक्ष सौंपी गई ज्ञापन में बालकोनगर के निवासियों की चिंताओं को विस्तार से रखा गया। भाजपा नेताओं ने बताया कि बालको प्रबंधन ने बिना किसी ठोस आधार के 400 आवासों को तोड़ने का नोटिस जारी कर दिया है, जो सीधे तौर पर निवासियों की आजीविका पर चोट पहुंचा रहा है।

“यह न केवल कर्मचारी विरोधी कदम है, बल्कि स्थानीय समुदाय की जमीन पर कब्जा करने की साजिश भी है,” ज्ञापन में कहा गया।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की, ताकि नोटिस रद्द हो सके और प्रभावित परिवारों को राहत मिले