कोरबा।श्री जलाराम सेवा समिति, कोरबा द्वारा संत श्री जलाराम बापा की जयंती 28 अक्टूबर को जलाराम मंदिर में भक्तिमय माहौल में मनाई जाएगी।
इस अवसर पर मंदिर में दिनभर धार्मिक अनुष्ठान, शोभायात्रा और महाप्रसाद भंडारे का आयोजन होगा। समिति ने समाज के सभी लोगों से सपरिवार इस उत्सव में शामिल होने की अपील की है।
आयोजन की शुरुआत 28 अक्टूबर, मंगलवार को ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर में विराजित श्री जलाराम बापा की विग्रह की वस्त्र परिवर्तन से होगी, जिसके दाता नंदलाल भाई जेठवा परिवार होंगे। सुबह 9:30 बजे जलाराम बापा का अभिषेक पूजन और अखंड दीप प्रागट्य किया जाएगा। दोपहर 3 बजे भव्य शोभायात्रा टीपी नगर स्थित दिनेश वल्लभ भाई पटेल के निवास (पाटीदार भवन के पीछे) से शुरू होकर डीडीएम रोड के जलाराम मंदिर तक निकाली जाएगी।
शाम 5 बजे संयुक्त सभा में समिति का वार्षिक आय-व्यय प्रस्तुत किया जाएगा और दाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया जाएगा। इसके बाद शाम 6:30 बजे दैनिक पूजा- आरती और जलाराम बापा की महाआरती होगी। रात्रि 7:30 बजे से महाप्रसाद भंडारा आयोजित होगा, जिसके दाता पीयूष भाई और नितिन भाई राठौड़ (पीयूष सीट मेकर्स) होंगे।
श्री जलाराम सेवा समिति के किशोर भाई पटेल ने बताया कि यह आयोजन भक्ति और एकता का प्रतीक है। उन्होंने समाज के सभी सदस्यों से अनुरोध किया है कि वे इस पावन अवसर पर परिवार सहित शामिल होकर जलाराम बापा केआशीर्वाद प्राप्त करें।
यह उत्सव न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि समुदाय में आपसी भाईचारे को भी मजबूत करता है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

