छत्तीसगढ़ में 7 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, पंकज चंद्रा कोंडागांव एसपी, अंकिता शर्मा को राजनांदगांव की जिम्मेदारी

रायपुर।छत्तीसगढ़ सरकार ने 7 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं और उन्हें अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक अपने नए पदों पर कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है।

तबादला सूची इस प्रकार है
पंकज चंद्रा (भापुसे) को सेनानी, 13वीं वाहिनी, सशस्त्र बल, बांगो कोरबा से पुलिस अधीक्षक, कोंडागांव नियुक्त किया गया।

प्रफुल्ल ठाकुर (भापुसे 2015) को सेनानी, 4थी वाहिनी, छसबल माना रायपुर से पुलिस अधीक्षक, सक्ती बनाया गया।

रतना सिंह (भापुसे 2019) को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर से पुलिस अधीक्षक, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर नियुक्त किया गया।

अंकिता शर्मा (भापुसे 2018) को पुलिस अधीक्षक, सक्ती से पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

मोहित गर्ग (भापुसे 2013) को पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर नियुक्त किया गया।

चन्द्रमोहन सिंह (भापुसे 2014) को पुलिस अधीक्षक, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर से निदेशक, ट्रेनिंग/ऑपरेशन, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएँ, नगर सेना एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय, रायपुर बनाया गया।

यदुवली अक्षय कुमार (भासे 2018) को पुलिस अधीक्षक, कोण्डागांव से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर नियुक्त किया गया।


छत्तीसगढ़ गृह विभाग ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदों पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं। यह तबादला प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने और कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।