कोरबा। कोरबा पुलिस ने आज पुलिस लाइन, कोरबा में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज 2192 निराकृत प्रकरणों में जब्त 21,372 लीटर अवैध शराब का विधिवत नष्टिकरण किया। इस शराब में 16,414 लीटर महुआ शराब, 3,415 लीटर देशी शराब, 1,543 लीटर अंग्रेजी शराब और 236 बियर शामिल थी, जिसकी अनुमानित कीमत 38 लाख 24 हजार रुपये है।
सबसे अधिक 554 प्रकरण थाना पाली, 261 प्रकरण थाना कटघोरा और 225 प्रकरण हरदीबाजार से संबंधित थे, शेष प्रकरण जिले के अन्य थानों से थे। यह कार्यवाही कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कोरबा द्वारा गठित समिति की देखरेख में हुई। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के प्रमाण-पत्र के आधार पर नष्टिकरण पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप और पूरी पारदर्शिता के साथ किया गया, जिसकी वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई।
इससे पहले जून और अगस्त 2025 में कोरबा पुलिस ने 11,715.67 लीटर शराब, 852 लावारिस वाहनों की नीलामी और 652 विसरा प्रकरणों का नष्टिकरण किया था।
इस तरह की कार्रवाइयों से थानों में संग्रहित अनुपयोगी जब्त सामग्री के निपटान, स्वच्छता, स्थान की उपलब्धता और सुव्यवस्था में मदद मिली है। यह पुलिस कार्यस्थल को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
कोरबा जिला पुलिस ने भविष्य में भी थानों को स्वच्छ, व्यवस्थित और उत्तरदायी बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाइयों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

