एनआरवीएस प्लांट में भीषण विस्फोट, तीन मजदूर घायल; एक गंभीर, रायपुर रेफर

रायगढ़। जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में स्थित एनआरवीएस प्लांट में शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे हुए एक भीषण विस्फोट ने हड़कंप मचा दिया। इस हादसे में तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए।

घायलों में शामिल रामनारायण यादव (40 वर्ष, निवासी आजमगढ़, उत्तर प्रदेश) की हालत अत्यंत गंभीर होने के कारण उन्हें रायपुर रेफर किया गया है। अन्य दो घायलों का इलाज रायगढ़ के फोर्टिस अस्पताल में जारी है।

बताया जा रहा है कि प्लांट के फार्नेस में लोहा गलाने के दौरान अचानक तेज धमाका हुआ, जिससे आसपास का इलाका धुएं से भर गया और अफरा-तफरी मच गई। मजदूरों को संभलने का मौका नहीं मिला।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। प्लांट को सील कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।