दुर्ग (भिलाई)।धनतेरस की पहली रात भिलाई के खुर्सीपार क्षेत्र में रायपुर रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में कैंप-1 निवासी संदीप की मौत हो गई। संदीप अपने दोस्त के साथ बाइक से रायपुर के मेकाहारा अस्पताल अपनी बीमार बहन से मिलने जा रहा था, तभी एक ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और संदीप की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
खुर्सीपार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुट गई है। इस हादसे ने धनतेरस की खुशी को मातम में बदल दिया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

