आदर्श विद्यालय की शुभी शुक्ला ने एनसीसी शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

रायपुर। 3 सीजी एयर स्क्वॉड्रन एनसीसी द्वारा माना कैंप, रायपुर में 7 से 16 अक्टूबर 2025 तक आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC) में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस शिविर के दौरान हुई निशानेबाजी (शूटिंग) प्रतियोगिता में आदर्श विद्यालय, मोवा की कैडेट शुभी शुक्ला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 40 में से 36 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।

शुभी की इस उपलब्धि पर ग्रुप कमांडर डी. के. पात्रा और विंग कमांडर सी. ओ. विवेक साहू ने उन्हें स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

शुभी की इस सफलता से आदर्श विद्यालय परिवार और पूरे रायपुर शहर में हर्ष का माहौल है।