बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के मदनपुर गांव में शुक्रवार को एक दुखद हादसा हो गया। दिवाली की तैयारियों के लिए छुहीमिट्टी (सफेद मिट्टी) एकत्र कर रही ग्रामीण महिलाओं पर खदान का ऊपरी हिस्सा अचानक ढह गया। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। दो अन्य महिलाएं इस हादसे में बाल-बाल बच गईं।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबे में दबी महिलाओं को बाहर निकाला। घायल महिला को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
वाड्रफनगर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला की शिनाख्त और हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। इस घटना से गांव में शोक की लहर है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

