श्रमिकों को दीवाली से पहले 26.90 करोड़ की सहायता राशि, 88,568 हितग्राहियों को लाभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल ने दीवाली से पहले 88,568 श्रमिकों को 26 करोड़ 90 लाख 1 हजार 202 रुपये की सहायता राशि वितरित की है। यह राशि डीबीटी के माध्यम से श्रमिकों के बैंक खातों में अंतरित की गई। श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन और मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह की देखरेख में यह प्रक्रिया पूरी की गई।

श्रम विभाग के सचिव व श्रमायुक्त हिमशिखर गुप्ता ने बताया कि मंडल की 18 योजनाओं के तहत यह राशि प्रदान की गई। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के सचिव गिरीश रामटेके ने विभिन्न योजनाओं के तहत वितरित राशि का विवरण साझा किया।


दीदी-ई रिक्शा सहायता योजना: 12 हितग्राहियों को 12 लाख रुपये

गणवेश एवं पुस्तक कॉपी सहायता योजना: 42,494 श्रमिकों को 5.49 करोड़ रुपये

मिनीमाता महातारी जतन योजना: 1,804 श्रमिकों को 3.60 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना: 2,124 श्रमिकों को 31.86 लाख रुपये

मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना: 207 हितग्राहियों को 2.11 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना: 557 बच्चों को 60.40 लाख रुपये

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना: 2,867 श्रमिकों को 5.73 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना: 24,655 बच्चों को 6.67 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना: 2,636 श्रमिकों को 91.74 लाख रुपये

मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना: 192 हितग्राहियों को 3.84 लाख रुपये

मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना: 1,519 श्रमिकों को 56.24 लाख रुपये

उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना: 2 हितग्राहियों को 1 लाख रुपये

मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना: 33 हितग्राहियों को 33 लाख रुपये

मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना: 9 श्रमिकों को 1.80 लाख रुपये

मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना: 16 श्रमिकों को 1.26 लाख रुपये

मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना: 46 हितग्राहियों को 67,500 रुपये

यह सहायता राशि श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान करेगी, जिससे उनकी दीवाली और भी खुशहाल होगी।