सरकारी अस्पताल से लिफ्ट का केबल चोरी करते दो युवक पकड़ाए

कोरबा। कोरबा के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल से लिफ्ट का केबल चोरी करने के आरोप में दो युवकों को पकड़ा गया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से दोनों को मौके पर धर लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया। अस्पताल के असिस्टेंट मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. रविकांत जाटवर ने बताया कि दोनों युवक मरीज या उनके परिजन बनकर अस्पताल में घुसते थे और मौका पाकर चोरी करते थे।

घटना के दिन दोनों युवक बाइक पर लिफ्ट का मोटा केबल बांधकर ले जा रहे थे, तभी सिक्योरिटी गार्डों ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि ये युवक पहले भी अस्पताल से ऑक्सीजन पाइप, केबल, नलों की टोटियां और अन्य सामान चुरा चुके हैं। अस्पताल प्रबंधन द्वारा सुरक्षा पर भारी खर्च के बावजूद चोरी की घटनाएं रुक नहीं रही हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।