कोरबा। कोरबा जिला पुलिस बल के आरक्षक भूपेंद्र सिंह कंवर की सड़क हादसे में मृत्यु के बाद उनके परिवार को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। यह राशि भारतीय स्टेट बैंक की पुलिस सैलरी पैकेज योजना के तहत दी गई।
दीपका थाने में पदस्थ आरक्षक भूपेंद्र सिंह कंवर रात्रि ड्यूटी के लिए कटघोरा से दीपका थाने जा रहे थे, तभी जवाली के पास तेलसरा मोड़ पर उनकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।
इस दुखद घटना के बाद कोरबा पुलिस विभाग द्वारा उनके परिवार को हर संभव सहायता दी जा रही है। सहायता राशि से परिवार को आर्थिक संबल मिलने की उम्मीद है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















