आयुक्त ने लिया छठघाटों की व्यवस्था का जायजा, दिए सुधार के निर्देश

कोरबा। आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को शहर के विभिन्न छठघाटों का निरीक्षण किया। बैठक के 24 घंटे बाद उन्होंने ढेंगुरनाला, बालको बेलगरी नाला राममंदिर के समीप और पम्प हाउस स्थित छठघाटों का अधिकारियों की टीम के साथ दौरा किया।

इस दौरान उन्होंने घाटों की साफ-सफाई, सुधार कार्य और आवागमन को सुगम बनाने के लिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

आयुक्त ने कार्यदल को विशेष साफ-सफाई और मार्गों को व्यवस्थित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के आदेश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो।