छठ पूजा के लिए 36 घाटों पर विशेष व्यवस्था, मेयर ने दिए निर्देश 

कोरबा। छठ पूजा की तैयारियों को लेकर नगर निगम क्षेत्र के 36 छठघाटों पर चेंजिंग रूम, पर्याप्त प्रकाश, पेयजल और साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मेयर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने आयुक्त आशुतोष पाण्डेय और निगम अधिकारियों के साथ बैठक में यह निर्देश जारी किए। 

बैठक में दीपावली और छठ पूजा के लिए घाटों को व्यवस्थित करने पर बल दिया गया। जे.सी.बी. और अन्य संसाधनों से घाटों की विशेष साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट की जांच और व्रतधारियों व श्रद्धालुओं के लिए चेंजिंग रूम तैयार करने का आदेश दिया गया।

बैठक में अपर आयुक्त विनय मिश्रा, अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआ, उपायुक्त नीरज कौशिक, पवन वर्मा, जोन कमिश्नर भूषण उरांव, अखिलेश शुक्ला, प्रकाश चन्द्रा, एन.के.नाथ, विनोद शांडिल्य, तपन तिवारी, सुनील टांडे, कार्यपालन अभियंता राकेश मसीह, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय तिवारी, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, सहायक अभियंता पीयूष राजपूत, आकाश अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।