कोरबा। एसईसीएल दीपका खदान के विस्तार के लिए हरदीबाजार में सरकारी जमीन का सर्वे किया गया। प्रशासन और प्रबंधन ने मिलकर अस्पताल, स्कूल और अन्य सरकारी कार्यालयों की जमीन का जायजा लिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने नारेबाजी कर विरोध जताया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
एसईसीएल को दीपका खदान विस्तार के लिए मलगांव और सुआभोड़ी की जमीन पहले ही मिल चुकी है, जहां भी लोगों ने जमकर विरोध किया था। अब हरदीबाजार की बारी है, जहां लंबे समय से विवाद और गतिरोध चल रहा है।
स्थानीय लोगों ने सात मांगें रखी हैं और उनके निराकरण की मांग की है। जनप्रतिनिधियों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया है।
सर्वे के बाद माना जा रहा है कि प्रशासन जल्द ही एसईसीएल के लिए अगले कदम उठाएगा। लोगों के तीखे तेवर और विरोध के बीच खदान विस्तार की प्रक्रिया में तनाव बना हुआ है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















