कटघोरा, 15 अक्टूबर 2025: “गांव को स्वच्छ रखेंगे, तभी तो स्वस्थ रहेंगे। साफ-सुथरा वातावरण बीमारियों से बचाएगा।” यह उद्गार श्रीमती मोनिका सिंह, राज्य सलाहकार (राष्ट्रीय स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण) एवं संभाग प्रभारी (बिलासपुर) ने कोरबा जिले के कटघोरा विकासखंड के ग्राम पंचायत ढपढप, शुक्लाखार, पौंसरा, चाकाबुडा और सिंघाली के भ्रमण के दौरान व्यक्त किए।
इस दौरान उन्होंने कचरा संग्रहण में संलग्न स्वच्छाग्रहियों से मुलाकात कर उनके कार्यों की सराहना की और गीले व सूखे कचरे के पृथकीकरण पर विस्तृत चर्चा की।





मोनिका सिंह ने ग्रामीणों से घरेलू कचरे को अलग-अलग करने और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने स्वच्छाग्रहियों को यूजर चार्जेस और 15वें वित्त आयोग से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के बारे में जानकारी दी, जिससे उनका उत्साहवर्धन हुआ। साथ ही, उन्होंने सामुदायिक शौचालयों का निरीक्षण कर उनके नियमित उपयोग और रखरखाव पर जोर दिया।
इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कटघोरा खगेश निर्मलकर, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) विमल धीरहि, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा योगेश चन्द्रा, ब्लॉक समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) कटघोरा, विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, स्वच्छाग्राही, स्वयं सहायता समूह की दीदियां और ग्रामीणजन उपस्थित थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















