आयुष स्वास्थ्य शिविर बना सैकड़ों मरीजों के लिए वरदान, 507 लोगों का हुआ उपचार

कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य महोत्सव के तहत आयुष विभाग कोरबा द्वारा रविवार को कांशी नगर में जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में आयुर्वेद और होम्योपैथी चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से 507 मरीजों का सफल उपचार किया गया। आयुर्वेद पद्धति से 403 और होम्योपैथी से 104 मरीजों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया गया।

शिविर का मुख्य उद्देश्य वयोवृद्ध मरीजों का विशेष उपचार था। इसमें वात रोग, चर्म रोग, गुदा एवं मल द्वार रोग, मूत्र रोग, एनीमिया, ऑस्टियोआर्थराइटिस, मस्कूलोस्केलेटल डिसऑर्डर, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मासिक धर्म अनियमितता, श्वेत प्रदर जैसे रोगों का उपचार किया गया।

कार्यक्रम में पार्षद सुभाष कुमार (वार्ड क्र. 22), पूर्व पार्षद मनहरण राठौर (वार्ड क्र. 20) और पूर्व पार्षद श्रीमती गौरी राठौर (वार्ड क्र. 15) की उपस्थिति में शिविर संपन्न हुआ। जिला आयुष अधिकारी डॉ. उदय शर्मा, कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ. पवन कुमार मिश्रा, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिवाकर त्रिपाठी, डॉ. सपना मिश्रा, डॉ. कुमुदनी माला डहरिया, डॉ. नेहा घृतलहरे, होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी डॉ. खुशाल पोरवाल, डॉ. अमित कुमार जाटवर, आयुष चिकित्सक डॉ. राहुल जायसवाल, डॉ. रितु सिंह, डॉ. शरद चन्द्र सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी और कांशी नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

शिविर में सखाराम पैकरा, खिलावन सिंह पैकरा (फार्मासिस्ट, आयुर्वेद), किशन लाल (नर्सिंग सिस्टर), सत्यजीत कुर्रे, रामकुमार कंवर, उमेश्वर राजे और शेख रिजवान (औषधालय सेवक) ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

यह शिविर स्थानीय समुदाय के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।