कृष्णा राठौर संभागीय अधिमान्यता समिति में सदस्य नियुक्त

कोरबा । छत्तीसगढ़ शासन ने समाचार मीडिया प्रतिनिधि अधिमान्यता नियमों के तहत राज्य स्तरीय एवं संभाग स्तरीय अधिमान्यता समितियों का गठन किया है। बिलासपुर संभागीय अधिमान्यता समिति में कोरबा जिले से कृष्ण कुमार राठौर को सदस्य नियुक्त किया गया है।

इस समिति का कार्यकाल दो वर्ष निर्धारित किया गया है। राठौर की नियुक्ति को क्षेत्र में पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी सक्रियता और योगदान का सम्मान माना जा रहा है।