गांव से लेकर राज्य स्तर तक आयोजित होगा करमा महोत्सव

कोरबा। आदिम जाति विकास विभाग मंत्रालय रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य जनजाति जनसंख्या एवं उनकी विविधता की दृष्टि स एक महत्वपूर्ण राज्य होने के फलस्वरूप जनजाति समुदायों द्वारा मनाये जाने वाले उत्सवों-त्यौहारों में करमा उत्सव को करमा महोत्सव-2025 मनाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

कोरबा जिले में ग्राम, ब्लाक और जिला स्तर पर करमा महोत्सव के आयोजन होंगे। बताया गया कि 15 अक्टूबर तक ग्राम स्तर पर आयोजन होना है। विकासखंड स्तर पर 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक, जिला स्तर पर 1 नवंबर से 7 नवंबर तक और राज्य स्तर पर 8 नवंबर से 15 नवंबर तक करमा महोत्सव आयोजित किये जायेंगे।

करमा महोत्सव जनजातीय क्षेत्रों जनजातीय लोकनृत्य, लोकगीत एवं जनजातीय लोक महत्व पर आधारित करमा नृत्य, करमा गीत, जनजातीय लोक गायकों का प्रतिनिधित्व एवं जनजातीय समुदायों में प्रचलित परम्पराग वाद्य यंत्रों का प्रदर्शन शामिल है। प्रत्येक ग्राम की करमा नृत्य दल का चयन ग्राम स्तर पर किया जायेगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत केवल एक ही दल को विकासखंड स्तर के महोत्सव के लिये चयनित करेंगे। 

विकासखंड मुख्यालय में होने वाले प्रदर्शन के आधार पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले करमा नृत्य दल जिला स्तर में आयोजित होने वाले महोत्वस में अपनी प्रस्तुतीकर देंगे।