कोरबा। औद्योगिक जिला कोरबा में कुपोषण की समस्या से निपटने के लिए सरकार और प्रशासन ने व्यापक प्रयास शुरू किए हैं। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कुपोषण को कम करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम और पोषण संबंधी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। जंक फूड के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने और पौष्टिक भोजन को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चलाए गए हैं।
पोषण माह के दौरान बच्चों के लिए स्वच्छता और पौष्टिक भोजन पर केंद्रित चित्रकला, कटपुतली नाच और पोषण वाटिका से संबंधित गतिविधियां आयोजित की गईं।
फल-सब्जियों पर आधारित फैंसी ड्रेस, चित्रकारी और स्थानीय स्तर पर खिलौना निर्माण जैसी गतिविधियों के जरिए परिवारों में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाई गई।
गंभीर कुपोषित बच्चों की पहचान के लिए ‘वजन त्यौहार’ का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों के वजन की जांच की गई।
ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित चर्चाओं में संतुलित भोजन और पौष्टिक आहार पर बल दिया गया। मोटापे से बचने के लिए चीनी और तेल की खपत कम करने तथा स्थानीय खाद्य पदार्थों के उपयोग को प्रोत्साहित करने की सलाह दी गई।
इन प्रयासों में स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभागों के साथ-साथ अन्य सहयोगी संस्थाओं ने मिलकर काम किया।
अधिकारियों ने कहा कि कुपोषण के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। सामुदायिक सहयोग के साथ इस चुनौती पर प्रभावी ढंग से काबू पाया जा सकता है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















