कोरबा। साउथ ईस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की अंतर क्षेत्रीय बॉडी बिल्डिंग, पावर लिफ्टिंग और वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता कोरबा में धूमधाम से संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में 13 क्षेत्रों की टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें 250 से अधिक पुरुष और महिला खिलाड़ियों ने विभिन्न श्रेणियों में अपनी ताकत और कौशल का प्रदर्शन किया।
कुसमुंडा क्षेत्र ने शानदार प्रदर्शन के साथ सर्वाधिक अंक अर्जित कर चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया।
कुसमुंडा के संजय पाल ने बॉडी बिल्डिंग में प्रथम स्थान हासिल कर ‘मिस्टर एसईसीएल’ का खिताब जीता। वहीं, विष्णु प्रसाद यादव ने 66 किलोग्राम भार वर्ग में 215 किलोग्राम वजन उठाकर ‘मिस्टर स्ट्रॉन्ग मैन’ का ताज हासिल किया, जो उनके शरीर के वजन का तीन गुना था।
महिला वर्ग में जमुना-कोतमा की रुक्मणी ने वेट लिफ्टिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ‘स्ट्रॉन्ग वुमेन ऑफ एसईसीएल’ का खिताब अपने नाम किया।
विजेता खिलाड़ी अब नागपुर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में एसईसीएल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
समापन समारोह में एसईसीएल के वरिष्ठ अधिकारी, ट्रेड यूनियन प्रतिनिधि और कर्मचारियों ने भाग लिया और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















