बिलासपुर में 13 अक्टूबर को रेत खदान ई-नीलामी हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम

कोरबा। छत्तीसगढ़ में गौण खनिज साधारण रेत खदानों के आबंटन के लिए ई-नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) प्रक्रिया को अपनाया जाएगा। छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम 2025 के तहत, खनिज साधन विभाग द्वारा यह प्रक्रिया एमएसटीसी पोर्टल के माध्यम से संचालित की जाएगी। इसमें निविदा जारी करना, बोलीकर्ताओं का पंजीयन, बोली लगाने की प्रक्रिया, तकनीकी अर्हता प्राप्त बोलीकर्ताओं का चयन, लॉटरी प्रक्रिया और अधिमानी बोलीदार का चयन जैसे सभी कार्य पोर्टल पर ही संपन्न होंगे।

इच्छुक बोलीकर्ताओं को इस प्रक्रिया से अवगत कराने के लिए बिलासपुर संभाग के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 13 अक्टूबर 2025 को दोपहर 2 बजे जल संसाधन विभाग, बिलासपुर के प्रार्थना सभा भवन में किया जाएगा।

इस प्रशिक्षण में कोई भी इच्छुक व्यक्ति भाग ले सकता है। यह कार्यक्रम बोलीकर्ताओं को ई-नीलामी की प्रक्रिया को समझने और उसमें भाग लेने के लिए तैयार करने में सहायक होगा।