कोरबा।कमला नेहरू महाविद्यालय, कोरबा में मंगलवार को कौशल विकास यात्रा 2025 के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. प्रशांत बोपापुरकर के मार्गदर्शन में कौशल रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों और सहायक प्राध्यापकों को एआई लिटरेसी मिशन के तहत कौशल विकास और भविष्य की तकनीकों की जानकारी दी गई।
आईसेक्ट के प्रवक्ता अरुण कुमार साहू और आकाश राखोंडे ने बताया कि देश की अग्रणी कौशल और उच्च शिक्षा संस्था आईसेक्ट द्वारा आयोजित कौशल रथ – कौशल विकास यात्रा 2025 का समापन हो गया।
यह यात्रा 6 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 20 राज्यों के 300 जिलों में फैले 500 स्कूलों, कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों तक पहुंची। इसने लाखों विद्यार्थियों, युवाओं और शिक्षकों को कौशल विकास और भविष्य की तकनीकों से अवगत कराया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















