वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह: ओपन बिल स्टॉर्क के संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम

कोरबा। वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह के तहत कोरबा वनमंडल और छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा कोरबा इकाई ने संयुक्त रूप से करतला विकासखंड के ग्राम रामपुर में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कमला नेहरू महाविद्यालय की एमएससी जूलॉजी की छात्रा सबा अंजूम ने शासकीय मिडिल स्कूल रामपुर में बच्चों और ग्रामीणों को वन्य जीव संरक्षण की महत्ता बताई।

इस वर्ष की थीम “मानव-वन्य जीव सहअस्तित्व: संघर्ष से सहअस्तित्व तक” के तहत सबा ने प्रवासी पक्षी ओपन बिल स्टॉर्क के व्यवहार और संरक्षण पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को पक्षी अवलोकन के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत करतला के सभापति सूरज नंदे, उप सरपंच राजेश कुमार अग्रवाल, डाइट की उप प्राचार्य प्रभा गुप्ता, संकुल प्रभारी लतीफ अंसारी, सेजेस रामपुर के शिक्षक और विज्ञान सभा के सदस्य शामिल हुए।

यह आयोजन वन्य जीव संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण रहा।