कोरबा। कोरबा पुलिस ने राताखार बायपास रोड पर सरकारी काम के लिए रखे लोहे के खंभों को काटकर लूटने के मामले में कासिम खान और पंकज श्रीवास को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों ने निर्माण स्थल पर खंभों को काटा और एक कर्मचारी द्वारा विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की।
इसके बाद लोहे के पाइप को गाड़ी में लोड कर फरार हो गए। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चा में आई।
पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू की और दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
एडिशनल एसपी ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है। कोरबा जिले में लंबे समय से कबाड़ और डीजल चोरी पर रोक का दावा किया जाता रहा है, लेकिन हाल के दिनों में ऐसी घटनाएं फिर सामने आने से संगठित चोर गिरोह के दोबारा सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















