कांग्रेस संगठन में सुधार: गैर-अपराधिक पृष्ठभूमि और 5 साल की सदस्यता वाले कार्यकर्ताओं को मिलेगी प्राथमिकता

कोरबा। कांग्रेस पार्टी संगठन में सुधार के लिए नए कदम उठा रही है। छत्तीसगढ़ के प्रभारी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव रामचंद्र खुटिया ने कोरबा में मीडिया से बातचीत में बताया कि पार्टी अब समर्पित कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देगी। संगठन में पद पाने के लिए गैर-अपराधिक पृष्ठभूमि और कम से कम 5 वर्ष की सक्रिय सदस्यता अनिवार्य होगी। किसी नेता या गुट से जुड़े व्यक्तियों को अब महत्व नहीं दिया जाएगा।

सोमवार को कोरबा में आयोजित पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में खुटिया ने गुजरात अधिवेशन के निर्णयों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, सांसद ज्योत्सना महंत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, विधायक फूल सिंह राठिया सहित नत्थू सिंह यादव, मनोज चौहान, हरीश परसाई, बीएन सिंह, यूके सिंह, सत्येन्द्र वासन, सुधीर जैन, उषा तिवारी और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।