कोरबा। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में 3 अक्टूबर को सुबह करीब 10 बजे एक सनसनीखेज वारदात हुई, जिसमें मांझी मोहल्ला धनुवार पारा निवासी शक्ति सहिस, पेशे से प्लंबर, का अपहरण कर मारपीट और लूटपाट की गई।
पीड़ित के अनुसार, मोतीसागरपारा के चिंटू, नानू और उनके चार अन्य साथियों ने उसे सामुदायिक भवन, ईतवारी बाजार ले जाकर बेरहमी से पीटा और उसका मोबाइल छीन लिया।
शक्ति ने बताया कि 2 अक्टूबर को दशहरा उत्सव के दौरान अनजाने में उसका हाथ कुछ लड़कों को लग गया था, जिसके बाद यह बदले की कार्रवाई हुई।
घटना के दिन सुबह नाश्ता करने के दौरान दो बाइकों पर सवार 6 लोगों ने उसे पकड़ा और सामुदायिक भवन में ले जाकर मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने उसकी पिटाई का वीडियो भी बनाया। डर के कारण कोई भी गवाही देने को तैयार नहीं हुआ।
शक्ति ने सिटी कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज की, लेकिन उसे आरोपियों से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।
उसने लिखित शिकायत में कहा कि यदि उसे कुछ होता है, तो इसकी जिम्मेदारी आरोपियों की होगी।
पुलिस ने चिंटू, नानू और उनके साथियों के खिलाफ धारा 115(2), 140(3), 296, 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

