कोरबा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) के महाप्रबंधक (जीएम) तरूण प्रकाश का 3 अक्टूबर को प्रस्तावित कोरबा दौरा अचानक टल गया।
दौरे की तैयारी में रेलवे अधिकारियों ने कोरबा स्टेशन पर साफ-सफाई, रंग-रोगन और अन्य कार्यों की रफ्तार बढ़ा दी थी, ताकि जीएम को कोई खामी नजर न आए। स्टेशन के मुख्य द्वार, दूसरी एंट्री और फुट ओवर ब्रिज की सफाई के साथ-साथ डेंटिंग-पेंटिंग का काम तेजी से कराया गया। तीनों प्लेटफॉर्म की स्थिति सुधारने पर भी विशेष ध्यान दिया गया।
हालांकि, जीएम का दौरा टलने से स्थानीय अधिकारियों ने राहत की सांस ली, लेकिन सवाल उठ रहा है कि ये कार्य पहले क्यों नहीं किए गए।
कोरबा के सीएसएम एसके पाण्डेय ने बताया कि अगले दौरे की तैयारी अब शुरू की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि कोरबा रेलवे स्टेशन को भारत सरकार ने अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल किया है, जिसके तहत करोड़ों रुपये की लागत से कई कार्यों को मंजूरी दी गई है।
इन कार्यों की प्रगति और क्रियान्वयन को लेकर समय-समय पर सवाल भी उठते रहे हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















