कोरबा। छत्तीसगढ़ के उद्योग, श्रम और सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन 4 अक्टूबर से 10 दिन के विदेश दौरे पर रवाना होंगे। वे जर्मनी और स्विट्जरलैंड में आयोजित इन्वेस्टर मीट में हिस्सा लेंगे, जिसमें उनके साथ अधिकारी भी होंगे।
कोरबा से विधायक और कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर नई औद्योगिक विकास नीति के तहत यह दौरा कर रहे हैं। उनका उद्देश्य इन देशों की औद्योगिक नीतियों को समझना और वहां के उद्योगपतियों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए प्रोत्साहित करना है।
मंत्री लखनलाल 4 अक्टूबर को रात 1 बजे जर्मनी के लिए रवाना होंगे। वहां कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे स्विट्जरलैंड जाएंगे। 14 अक्टूबर को स्विट्जरलैंड से नई दिल्ली लौटने के बाद वे अगले दिन रायपुर पहुंचेंगे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















