सेवानिवृत्त कर्मियों को 20 अक्टूबर तक जमा करना होगा प्रमाण पत्र

कोरबा।नगर पालिक निगम कोरबा ने अपने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों, कर्मचारियों और पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए कदम उठाए हैं।

निगम के उपायुक्त व स्थापना प्रभारी पवन वर्मा ने सूचना जारी कर बताया कि सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को 20 अक्टूबर तक तीन-तीन प्रतियों में जीवित प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य है।

निर्धारित तिथि तक प्रमाण पत्र जमा न करने पर मासिक पेंशन भुगतान रोक दिया जाएगा, जिसके लिए संबंधित व्यक्ति स्वयं जिम्मेदार होंगे। निगम ने पेंशनरों से समय सीमा का पालन करने की अपील की है।