कोरबा।घंटाघर रोड पर एसईसीएल के सेवानिवृत्त कर्मी रमाकांत शर्मा के आवास बी-54 में 7 सितंबर को हुई लाखों की चोरी के मामले में पुलिस 22 दिन बाद भी आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है।
शातिर चोरों ने वारदात से पहले घर की लाइट बंद की और सीसीटीवी कैमरे को ढंक दिया। इसके बाद ताला तोड़कर घर में घुसकर अलमारी से लगभग 3 लाख रुपये नकद और 10 लाख रुपये से अधिक कीमत के सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए।
घटना के समय रमाकांत शर्मा, जो दो महीने पहले मानिकपुर खदान में फिटर के पद से रिटायर हुए थे, अपनी पत्नी के साथ पुणे में बच्चों से मिलने गए थे। चोरों की पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
रमाकांत शर्मा ने बताया कि घटना के कई दिन बीतने के बावजूद पुलिस ने अब तक चोरों को गिरफ्तार नहीं किया है।
उन्होंने मानिकपुर चौकी पुलिस, कोरबा एसपी और कोरबा सीएसपी से शिकायत की है। मानिकपुर चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















