कोरबा।करतला विकासखंड के तुमान प्राथमिक स्तर आदिवासी बालक आश्रम में दैनिक मजदूरी पर कार्यरत प्रतिपाल सिंह कंवर की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।
कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रतिपाल सिंह शराब के नशे में ड्यूटी पर उपस्थित होते थे और कई बार नशे की हालत में बच्चों के बिस्तर पर सो जाते थे।
उन्हें बार-बार समझाने के बावजूद उनकी कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ।
आश्रम के बच्चों पर उनके व्यवहार के नकारात्मक प्रभाव को देखते हुए यह कड़ा कदम उठाया गया। सहायक आयुक्त ने स्पष्ट किया कि बच्चों के हित और आश्रम के अनुशासन को बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















