कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम बरपाली में आज सुबह एक सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। नशे की लत और चरित्र पर संदेह के चलते पति चैतराम धनवार ने अपनी पत्नी बंधन बाई की कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, चैतराम धनवार अपनी पत्नी बंधन बाई के साथ उनके ससुराल ग्राम बरपाली में रह रहा था।
शराब की लत के कारण वह अक्सर पत्नी से विवाद करता था और उसके चरित्र पर संदेह जताता था। बीती रात भी नशे में धुत चैतराम ने पत्नी से झगड़ा किया। आज सुबह 8-9 बजे के बीच फिर से विवाद बढ़ा और गुस्से में आकर चैतराम ने कुल्हाड़ी से बंधन बाई पर छह-सात बार प्रहार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


मृतका के चीखने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े, लेकिन तब तक बंधन बाई की जान जा चुकी थी। ग्राम सरपंच की सूचना पर कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी, फोरेंसिक टीम और डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और आरोपी चैतराम को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















