कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने कोरबा प्रवास के दौरान भवानी मंदिर में मां भवानी के दर्शन किए। इस अवसर पर उन्होंने कौशल्या धाम में जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य से भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री ने राज्य की सुख-शांति और प्रदेश के विकास के लिए जगद्गुरु से आशीर्वाद मांगा।इस दौरान मुख्यमंत्री ने कुछ देर कथास्थल पर रुककर रामकथा का श्रवण भी किया।
यह भेंट धार्मिक और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















