रायपुर। छत्तीसगढ़ में 30 सितंबर को मंत्रालय अटल नगर, रायपुर में दोपहर 3:30 बजे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्री परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। इस बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगने की उम्मीद है।
सूत्रों के अनुसार, बैठक में राज्य के विकास और प्रशासनिक मामलों पर चर्चा के साथ-साथ निवर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन को विदाई दी जाएगी। साथ ही, नए मुख्य सचिव विकास शील का स्वागत किया जाएगा। यह बैठक राज्य सरकार की नीतियों और योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















