कोरबा। कटघोरा में इस बार दशहरा उत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। 80 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन इस उत्सव का मुख्य आकर्षण होगा।
रविवार को मेला मैदान में नगर पालिका परिषद कटघोरा के अध्यक्ष राज जायसवाल ने विधिवत पूजा कर लोहे के स्ट्रक्चर की कंक्रीटिंग कर इसे खड़ा किया।
दशहरा उत्सव समिति ने इस अवसर पर कई छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है, जो लोगों का मनोरंजन करेंगे।
कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने बताया कि दशहरा के दिन शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे। भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा और उनके लिए वैकल्पिक मार्गों का डायवर्जन लागू होगा। भीड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
दशहरा उत्सव समिति में राज जायसवाल, गोपाल शर्मा, पवन अग्रवाल, संजय शर्मा, राजीव लखनपाल, चंदन बघेल, आकाश शर्मा, नरेंद्र अग्रवाल, संजय अग्रवाल, मुकेश गोयल, आशुतोष शर्मा, राहुल डिक्सेना, राजकुमार अग्रवाल, सतीश धनोदिया, अजय धनोदिया, विष्णु जायसवाल, लक्ष्मी गर्ग, शारदा पाल, हरि दिवाकर, गोपाल बन गोस्वामी सहित अन्य सदस्य शामिल हैं। समिति के प्रयासों से कटघोरा का दशहरा उत्सव इस बार विशेष रंग लाने की उम्मीद है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















