कोरबा।डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह, कोरबा पूर्व द्वारा सेवा पर्व के अवसर पर ग्राम गोढ़ी के पंचायत भवन में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में पंडरीपानी, गोढ़ी, करमंदी, भालूसटका, बुंदेली और चाकामार जैसे आसपास के गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच और परामर्श का लाभ उठाया। विभिन्न विभागों के चिकित्सकों ने अपनी विशेषज्ञता से ग्रामीणों को चिकित्सा सुविधाएं प्रदान कीं।
शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ कल्याण अधिकारी गोवर्धन सिदार,अधीक्षण अभियंता अमित फुटाने,देवी शंकर राय, पंचराम वार्ते और नारायण सिंह ठाकुर की उपस्थिति में हुआ।
डॉ. अभिषेक रामटेके और डॉ. प्रज्ञा चंद्रा ने भी इसमें महत्वपूर्ण योगदान दिया। आयोजन की शुरुआत अतिथियों के पुष्पगुच्छ से स्वागत के साथ हुई।
गोढ़ी के सरपंच ने गांव में मुनादी कराकर ग्रामीणों को शिविर की जानकारी दी, जिसके परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए।
ग्रामीणों ने शिविर की सराहना करते हुए गांव में होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं को चिकित्सकों के सामने रखा और प्रतिवर्ष ऐसे शिविर आयोजित करने की मांग की।
शिविर में सीएसईबी कोरबा पूर्व के कर्मचारियों संदीप सोना, राकेश श्रीवास्तव, एस.के. डेविड, भगवती तंवर, महिपाल कैवर्त, प्रभा राव, करन यादव, एंग्लो कुमार बंधन, संदीप बरेठ, नरेंद्र सिंह, लक्ष्मी कंवर और लक्ष्मीन कंवर ने सहयोग प्रदान किया।
यह शिविर न केवल ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का माध्यम बना, बल्कि सामुदायिक कल्याण और सेवा भाव को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण साबित हुआ।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















