युवा शक्ति को सही दिशा देकर ही बनेगा विकसित राष्ट्र – डॉ. पवन सिंह

कटघोरा।जय बूढ़ादेव कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, कटघोरा में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत कोरबा के अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने युवाओं को सही दिशा देने पर जोर देते हुए कहा, “युवा शक्ति देश का आधार है। बिना उन्हें सही मार्गदर्शन दिए विकसित राष्ट्र की कल्पना अधूरी है।” उन्होंने महाविद्यालय के विकास हेतु सहयोग का आश्वासन दिया और प्राचार्य प्रो. प्यारेलाल आदिले के प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. प्यारेलाल आदिले ने की। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। विशेष वक्ता डॉ. अजय कुमार पटेल, NSS कार्यक्रम अधिकारी, शासकीय इंजीनियर विश्वेश्वरैया स्नातकोत्तर महाविद्यालय, ने कहा, “NSS युवाओं के व्यक्तित्व और चरित्र निर्माण का सशक्त माध्यम है, जो राष्ट्र विकास को गति देता है।”

विशिष्ट अतिथि फ़िरत राम सारथी, डायरेक्टर सेपवस संस्था, ने वैज्ञानिक समाज की रचना और अंधविश्वास से मुक्ति पर बल दिया।

मुकुटधर पांडेय महाविद्यालय के जन भागीदारी समिति अध्यक्ष गंगाराम पटेल ने महाविद्यालय के जनजाति विद्यार्थियों के विकास में योगदान की प्रशंसा की। रेसलिंग में गोल्ड मेडल विजेता और भूतपूर्व छात्र सुंदर कुशराम ने युवाओं को नशे से दूर रहकर खेल और गुरुओं के मार्गदर्शन से सपने पूरे करने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में पूर्व पार्षद अर्चना अग्रवाल, NSS स्वयंसेवक विकास सोनवानी, अमन पांडे, विभिन्न पंचायतों के सरपंच और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

सुंदर कुशराम का पुष्पमाला, स्मृति चिन्ह, पेन और श्रीफल से सम्मान किया गया। अन्य अतिथियों को भी स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।

कार्यक्रम में कु. माया, कु. अमीषा, कु. दिव्या, संत, कु. शिवकुमारी और कु. संजू के समूह ने अकाल नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति दी। संचालन सत्येंद्र कुमार और कु. सुजाता ने किया, जबकि प्रो. रियाज खान ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

महाविद्यालय के स्टाफ और छात्रों दीपक,आर्यन,वैभव,अनु, वैजयंती, संजना आदि का कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा।